Homeहमर बिलासपुरआकाशीय बिजली ने ली 27 मवेशियों की जान, 3 परिवारों की रोजी-रोटी...

आकाशीय बिजली ने ली 27 मवेशियों की जान, 3 परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट, प्रशासन से मदद की गुहार

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक अंतर्गत गोबरा नवापारा तहसील के पारागांव में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। अचानक बदले मौसम के चलते तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 27 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त ये मवेशी महानदी तट पर चर रहे थे।जिस समय बिजली गिरी, उस वक्त गांव के तीन परिवारों के बकरी-बकरे नदी किनारे खुले में थे। बिजली की सीधी चपेट में आकर सभी मवेशी मौके पर ही मर गए। मृत मवेशियों में अधिकांश दूध देने वाली बकरियां थीं, जो इन परिवारों की आजीविका का मुख्य स्रोत थीं।घायल मवेशियों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक इलाज मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन कई की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। राजस्व और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रही है। यह हादसा उन ग्रामीणों के लिए दोहरी मार जैसा है, जो पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। अब उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।प्रशासन ने जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments