आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा बिलासपुर में निवासरत् राष्ट्रीय पदाधिकारी

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा बिलासपुर में निवासरत् राष्ट्रीय पदाधिकारी

भाजपा, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी भाजपा, प्रदेश पदाधिकारी भाजपा/प्रदेश प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष महामंत्री भाजपा, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, संभाग प्रभारी सहप्रभारी जिला प्रभारी सह प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, लोकसभा के प्रभारी संयोजक, सहसंयोजक, विधानसभा के प्रभारी संयोजक की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने ली।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि संगठन द्वारा पदाधिकारियों को जो भी दायित्व दिया जा रहा है उसे 100 प्रतिशत पूर्ण करना है। लोकसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करना है, विधानसभा स्तर पर सभी नेताओं को प्रवास करना है। विधानसभा स्तर पर चुनाव की चर्चा करना है बूथ कमेटी पन्ना प्रमुख शक्ति केन्द्र की समीक्षा करना है। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतों से भाजपा को जीताना है और केन्द्र में सरकार बनाना है।
प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से लोकसभा स्तरीय कार्यालय एवं विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय जल्द से जल्द खोले। फरवरी माह में गांव चलो अभियान होना है जिसकी तैयारी करना है। बूथ स्तर पर एक बार फिर से मोदी सरकार का दिवाल लेखन करवाना है। आगामी दिनों में क्लस्टर स्तर की बैठक आयोजित किये जायेगी। मोर्चा का सम्मेलन करवाना है।
बैठक में प्रमुख रूप से बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी व विधायक मोतीलाल साहू, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, राजू सिंह क्षत्री, तोखन साहू, गुलशन ऋषि, राजा पाण्डेय, जिला सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह दुआ, मोहित जायसवाल, कोमलगिरी गोस्वामी, गुरूमीत सलूजा, अनुज टंडन, यास्मीन खान, राकेश तिवारी, बीपी सिंह, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, दुर्गा प्रसाद कश्यप, चन्द्रप्रकाश सूर्या, सैय्यद मकबूल अली, लखन पैकरा, पवन गर्ग, चन्द्रकुमार सोनी, दुर्गा महेश्वर, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जीवन पाण्डेय, शंकरदयाल शुक्ला, नरेन्द्र शर्मा, राकेश चतुर्वेदी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles