आगामी लोकसभा चुनाव तैयारी के लिए बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री आत्मानंद स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में बिलासपुर जिला प्रशासन भी जोर-शोर से लगा हुआ है। शहर के लाल बहादुर शास्त्री आत्मानंद स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में पीठासीन अधिकारियों समेत अन्य मतदान कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वीवीपैट क्या है, ईवीएम मशीन कैसे काम करती है, मशीनों को कैसे आपस में जोड़ना है, वीवीपीएटी और ईवीएम मशीनों को कैसे कनेक्ट करना है, मशीनों के इंस्टॉलेशन से लेकर मतदान की गणना और ईवीएम मशीनों को वापस सुरक्षित जमा करने तक हर तरह के तकनीकी एवं दस्तावेजी कार्यों का प्रशिक्षण एक्सपर्ट्स के द्वारा मतदान कर्मियों को दिया गया।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को एक दिन के लिए और बढ़ाया गया है एसडीएम ए आर कुरुवंशी ने बताया कि 2 दिन के इस प्रशिक्षण शिविर में जो कर्मचारी शामिल नहीं हो पाए थे उनके लिए एक दिन अलग से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। यानी 9 और 10 अप्रैल को जो कर्मचारी प्रशिक्षण नहीं ले पाए हैं उन्हें सूचित किया गया है कि वह 11 अप्रैल को इस प्रशिक्षण में शामिल होकर ट्रेनिंग ले सकते हैं। एसडीएम ने यह भी बताया कि जो कर्मचारी सूचना के बावजूद इस प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles