आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिले में वाहनों की हो रही चेकिंग…नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही कार्यवाही

राजनांदगांव /
बिना नंबर प्लेट पर कार्यवाही 72 प्रकरण, प्रेशर हॉर्न के 95 प्रकरण, बिना लायसेंस/मौके पर कागजात पेश नही करने के 75 प्रकरण, तीन सवारी के 45 प्रकरण, यातायात नियमों के पालन नही करने वाले के 01 प्रकरण, पुलिस अधीकारी के आदेश का उल्लघंन करने वाले के 02 प्रकरण, तेजी से वाहन चलाने वाले के 01 प्रकरण रंगीन नं प्लेट के 03 प्रकरण और अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 94 प्रकरण कुल 329 प्रकरणों पर कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालने करने हेतु समझाईस दी गई….


दरसल पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से वाहनों पर नंबर प्लेट में पद/नाम लिखे व रंगीन नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न, तीन सवारी, वाहनों का कागजात नही होना, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चालाने, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों पर लगातार वाहनों की चेकिंग करने हेतु आदेश दिया गया था। जिस पर दिनांक 30.10.2023 को ओपी सुरगी पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न के 05 प्रकरण, बिना लायसेन्स/मौके पर कागजात पेश न करने वाले के 07 प्रकरण, यातायात नियमों पालन नही करने वाले के 03 प्रकरण, ओपी तुमड़ीबोड़ पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के 05 प्रकरण, बिना लायसेंस मौके पर कागजात पेश नही करने वाले के 04 प्रकरण, तीन सवारी के 04 प्रकरण, थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा तीन सवारी के 08 प्रकरण, रंगीन नंबर प्लेट के 03 प्रकरण, थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के 02 प्रकरण, प्रेशर हॉर्न के 04 प्रकरण, तीन सवारी के 02 प्रकरण, थाना घुमका पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न के 03 प्रकरण, तीन सवारी के 02 प्रकरण, थाना बागनदी पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न के 02 प्रकरण, ओपी मोहारा पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न के 10 प्रकरण, ओपी चिचोला पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न के 02 प्रकरण, बिना लायसेन्स/मौके पर कागजात पेश नही करने वाले 01 प्रकरण, तीन सवारी के 02 प्रकरण, थाना लालबाग पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न के 06 प्रकरण, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के 01 प्रकरण, तीन सवारी के 01 प्रकरण, ओपी चिखली पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के 04 प्रकरण, तीन सवारी के 04 प्रकरण, यातायात राजनांदगांव पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के 65 प्रकरण, प्रेशर हॉर्न के 59 प्रकरण, बिना लायसेन्स मैके पर कागजात पेश नही करने वाले 74 प्रकरण, तीन सवारी के 34 प्रकरण, यातायात नियम का पालन नही करने पर 01 प्रकरण, पुलिस अधीकारी का आदेश का आव्हेलाना करने के 01 प्रकरण, तेजी से वाहन चलाने के 01 प्रकरण एवं अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 94 प्रकरण कुल 329 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई और यातायात नियमों का पालने करने हेतु समझाईस दी गई। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने हेतु यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वालों के विरूद्ध यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles