आचार्या इंस्टीट्यूट मे संगठनो का जबरदस्त प्रदर्शन

बिलासपुर। आचार्या इंस्टीट्यूट एक बार फिर विवादों में आ गया है। कोचिंग संस्थान के स्टाफ पर एक होम ट्यूटर की सरेराह पिटाई करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ट्यूटर कोचिंग के बाहर बच्चों से बातचीत कर रहा था, तभी कोचिंग के शिक्षकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया है।घटना के बाद अब विवाद में राजनीतिक संगठनों की भी एंट्री हो गई है। हिंदू संगठनों और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आचार्या इंस्टीट्यूट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कोचिंग स्टाफ पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पीड़ित ट्यूटर का आरोप है कि वह बच्चों से सामान्य बातचीत कर रहा था, तभी कोचिंग के टीचर्स ने उस पर अपने ट्यूशन का प्रचार करने का आरोप लगाया और बिना किसी वजह के मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि स्टाफ ने धमकी दी कि वह दोबारा इस इलाके में नजर न आए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद बिलासपुर में निजी कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles