Homeहमर बिलासपुरआचार संहिता का हवाले देते हुए आम नागरिक से पैसा वसूल करने...

आचार संहिता का हवाले देते हुए आम नागरिक से पैसा वसूल करने वाले दो पुलिस वाले को गिरफ्तार किया गया।

मार्च को रानीगांव बाजार से सब्जी बेचकर चुमकंवा कोनी निवासी कार्तिक राम नेताम अपने घर लौट रहा था तभी कलमीटार शराब भट्टी के पास उसे राजेश साहू और रवि वानखेड़े नाम के दो पुलिस वाले मिले, जिन्होंने उसे आचार संहिता लगने का हवाला देकर थाने चलने के लिए धमकाया। डरा धमका कर उसके पास रखें ₹800 ले लिए। इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की गई थी। इसके बाद थाना प्रभारी प्रशिक्षु अजय कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शांति नगर तिफरा निवासी राजेश साहू और चिंगराजपारा सरकंडा निवासी रवि वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments