आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत, नवरात्र कलश स्थापना के दिन अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और कुमार योग का अनूठा संयोग।

चैत्र नवरात्र इस बार 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस बार पूरे नौ दिन के नवरात्र रहेंगे। नवरात्र कलश स्थापना के दिन अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और कुमार योग बनने का अनूठा संयोग बन रहा है। इसके लिए मंदिरों में तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर सजकर तैयार हो गए हैं। वहीं सभी जगह मनोकामना ज्योति कलश भी सजा दिये गए हैं। इस बार महामाया मंदिर सहित शहर के 9 मंदिरों में 26 हजार 655 ज्योति कलश प्रज्जवलित होंगे।


महामाया मंदिर रतनपुर 21,000 ,काली मंदिर तिफरा
3,500,दुर्गा मंदिर जरहाभाठा में 1120, सतबहिनीया मंदिर बंधवापारा 325 , हरदेव लाल मंदिर में 300 पीतांबरा पीठ सरकंडा 108 ज्योत प्रज्वलित होंगे। ज्योतिष के अनुसार चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को देर रात 11:51 बजे से शुरू हो जाएगी। ये तिथि अगले दिन यानी 9 अप्रैल को रात 8:31 बजे तक रहेगी। हिंदू धर्म में उदय तिथि मान्य है, इसलिए 9 अप्रैल को ही प्रथम नवरात्रि पर घटस्थापना की जाएगी। नवसंवत्सर का प्रारंभ भी इसी दिन से होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles