आत्महत्या मामले में उबाल आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली का घेराव—जांच में जुटी पुलिस।

बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या के मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। हिंदू संगठनों ने युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सोहेल खान नामक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर नरेश साहू ने आत्महत्या कर ली।हिंदू संगठनों का आरोप है कि नरेश साहू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मृतक नरेश साहू अपनी मौत का जिम्मेदार सोहेल खान और उसके एक साथी को बता रहा है। आक्रोशित संगठनों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। थाने के बाहर नारेबाजी की गई और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक नरेश साहू द्वारा 31 दिसंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी पुलिस के अनुसार नरेश को अपने कथन दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन वह देर होने की बात कहकर घर चला गया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वायरल वीडियो, पूर्व शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles