Homeहमर बिलासपुरआत्मानंद लॉटरी की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी, 9 स्वामी...

आत्मानंद लॉटरी की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी, 9 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए निकाली गई लॉटरी।

शुक्रवार को दूसरे चरण के अंतर्गत 9 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली गई. इसमें लिंगयाडीह, लाला लाजपत राय स्कूल, तिफरा स्कूल, पचपेडी, डीकेपी कोटा, कन्या चकरभाठा, मल्टीपर्पज दयालबंद, कन्या महारानी लक्ष्मी बाई और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेलपान में प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली गई। जिनके नाम निकले उनमें खुशी का ठिकाना नहीं रहा और जिनका नाम लाटरी में नहीं आया वे मायूस होकर सीट बढ़ाने की बात कहते हुए लौट गए।

स्वामी आत्मानंद हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए थे। 18 मई तक प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। 16 मई से जिले के 12 स्कूलो के लॉटरी निकाले गए हैं, वही शुक्रवार को 9 स्कूलों के लिए लॉटरी निकाली गई। स्वामी आत्मा नंद लाला लाजपत राय स्कूल में सुबह से ही अभिभावकों और बच्चों की भीड़ लगी रही यहां,ऎल केजी से कक्षा छठवीं तक के सीटों के लिए लॉटरी निकाली गई। पालक लॉटरी में नाम देखकर खुश हुए, उन्होंने कहा कि यह शासन की अच्छी योजना है, महंगी स्कूलों में फिस पटाने में असक्षम अभिभावको के लिए यह एक अच्छा मौका है।

निजी स्कूलों के तर्ज पर स्वामीआत्मानंद स्कूलों में शिक्षा दी जा रही है, इसलिए हर अभिभावक चाहता है कि उनके बच्चे आत्मानन्द में पढ़ाई करें, इसलिए सीट से अधिक आवेदन आये हैं। लाटरी में जिन बच्चों के नाम नहीं निकली वे मायूस होकर लौट गए और उनके पालको का कहना है कि सीटों की संख्या बढ़ाई जाए हम गरीब लोग महंगे स्कूलों में अपने बच्चों को नहीं पढ़ा सकते, आत्मानन्द स्कूल एक अच्छा विकल्प है, शासन यदि सीटों और स्कूलों की संख्या को बड़ा दे तो हमारे लिए अच्छा रहेगा।

स्वामी आत्मानन्द लाला लाजपत राय स्कूल में दस बजे से लॉटरी निकाली गई। इस बार नोडल अधिकारी दूसरे स्कूल के प्राचार्य को बनाया गया है, स्वामी आत्मानन्द लाला लाजपत राय स्कूल में 58 पदों के लिए लाटरी निकाली गई, जिसमें से 10% वेटिंग भी दी गई है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, मंगला की व्याख्याता भानु भारती ने बताया कि निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकली गई है।

गौरतलब है कि स्वामी आत्मा नंद स्कूलों में 25% आर्थिक रुप से गरीब बच्चों के लिए आरक्षित की गई है, 16 मई से शुरु प्रक्रिया 3 दिनों तक चलेगी। जिले के शेष बचे स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शनिवार को अंतिम लाटरी निकाली जाएगी, उसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरु की जाएगी।20 मई से प्रवेश के लिये आवेदनों का सत्यापन होगा, उसके बाद अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी। 16 जून से नए शिक्षा सत्र में पढ़ाई शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments