Homeहमर बिलासपुर"आनंद सागर सेवा प्रवाह" संस्था द्वारा मुंगेली के मदनपुर आंगनबाड़ी में उपहार...

“आनंद सागर सेवा प्रवाह” संस्था द्वारा मुंगेली के मदनपुर आंगनबाड़ी में उपहार भेंट कर ग्रामीणों को शिक्षा के लिए किया जागरूक।

बाल शिक्षा, महिला सुरक्षा एवं समाज सेवा के लिए संकल्पित संस्था “आनंद सागर सेवा प्रवाह” के सदस्यों ने जिला मुंगेली के मदनपुर गांव में आंगनबाड़ी के बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उपहार भी दिया। इन नन्हे बच्चों को माता-पिता का सम्मान करने और छोटी-छोटी कविता सिखाते हुए पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नन्हे बच्चों को साफ सफाई के बारे में बताया, गर्मी के दिनों में अधिक से अधिक पानी पीने के लिए समझाया, धूप में बाहर निकल कर खेलने से मना किया। ग्रामीण बच्चों को वॉटर बॉटल, खेलने के लिए बाल एवं खाने की सामग्री दी गई। बच्चों को सामग्री वितरण के पश्चात ग्रामीण महिलाओं को श्रृंगार सामग्री और साड़ी देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments