
वित्तीय सेवा विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत जल संसाधन विभाग में विशेष शिविर आयोजित किया गया। एसबीआई की पहल पर विभिन्न बैंकों ने 10 वर्ष से अधिक पुराने निष्क्रिय खातों का निपटारा कर 133 खाताधारकों को ₹1.40 करोड़ की राशि वापस की।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल खाताधारकों को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि केवल एसबीआई की कलेक्टोरेट शाखा ने जिला पंचायत के तीन खातों में ₹31 लाख लौटाए हैं। अधिकारियों ने ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।


