आरक्षक की दबंगई….वर्दी का दिखाया रौब….नाबालिग पर किया जानलेवा हमला….परिजनों ने दर्ज कराया एफआईआर

बिलासपुर/ कहते है जब खाकी वर्दी ही गुंडागर्दी करे तो फिर उससे बड़ा गुंडा कौन हो सकता है…कुछ लोग तो खाकी वर्दी का नाजायद फायदा उठाते है…जिसकी वजह से पुलिस विभाग बदनाम हो जाता है…चूँकि ऐसे लोगो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता जिसके कारण इनके हौसले बुलंद हो जाते है….आपको बता दे कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा में नाबालिग से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमे जूना बिलासपुर में रहने वाले आरक्षक प्रकाश दुबे ने दबंगई दिखाते हुए एक नाबालिक लड़के पर ईंट और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया…. जिससे नाबालिग को गंभीर चोट आई है।दरसल जूना बिलासपुर में रहने वाला आरक्षक प्रकाश दुबे जांजगीर जिले में में पदस्थ है। सूत्र बता रहे है की घर के पास बैठने को लेकर आरक्षक ने नाबालिग पर हमला कर दिया,वही इस घटना के बाद घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता रहे है की इस घटना से नाराज होकर परिजन थाने पहुंचकर मारपीट करने वाले आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे….जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले पुलिस आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यहाँ आपको यह बताना लाजिमी होगा की आरक्षक के खिलाफ एक नहीं बल्कि कई शिकायत है जिसमे वह भाजपा नेताओ के साथ फोटो खिंचवाता है…और तो और खाकी वर्दी की आड़ में दबंगई दिखाता है…जिसके कारण मोहल्ले के लोग परेशान है…लेकिन डर की वजह से कोई कुछ नहीं बोल पाता था…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles