आरक्षक ने दिया नौकरी का झांसा, तीन युवकों से ठगे 16 लाख रुपये,धारा 420 के तहत केस दर्ज, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

बिलासपुर में एक आरक्षक ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन बेरोजगार युवकों से कुल 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी आरक्षक डोमन बटालियन में पदस्थ है और सकरी क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित युवकों ने बताया कि आरोपी ने उच्च अधिकारियों से पहचान और सिफारिश का हवाला देते हुए पैसे मांगे थे।प्रदीप आर्य, टीआई सकरी के अनुसार, विनायक नगर निवासी शाहबाज खान की आरक्षक से 2023-24 में मुलाकात हुई थी।उसने शासकीय नौकरी दिलाने की बात कहकर भरोसा जीत लिया। इसी तरह मनीष ठाकुर और विकास कुमार कुर्रे से भी नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठे गए।तीनों युवकों ने मिलकर उसे कुल 16 लाख रुपये दे दिए, लेकिन काफी समय बाद भी नौकरी नहीं मिली।जब युवकों ने पैसा वापस मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद तीनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। हालांकि, अब तक आरोपी आरक्षक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles