आरपीएफ पोस्ट इन दिनों बना पार्किंग का नया अड्डा, खुद ही नियम की धज्जियां उड़ा रहे आरपीएफ के जवान।

आरपीएफ पोस्ट इन दिनों पार्किंग का नया अड्डा बना हुआ है। पोस्ट के सामने बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग की जा रही है, जिसमे सबसे ज्यादा गाड़िया आरपीएफ जवानों की है, जबकि उनके लिए रेलवे ने अलग से पार्किंग की व्यवस्था भी की है। बावजूद इसके वे तो पोस्ट के सामने ही अपनी गाड़ियों को खड़ा कर रहे हैं। एक तरफ आरपीएफ दूसरों को पार्किंग में वाहन रखने की सलाह देता है। वहीं दूसरी तरफ अपने ही बनाए हुए नियमों की धज्जियां खुद आरपीएफ के जवान उड़ा रहे हैं। यात्रियों के लिये आरपीएफ का डंडा तो जरूर चल रहा है मगर खुद के स्टाफ के लिए आरपीएफ का डंडा कब चलेगा यह देखने वाली बात होगी। इस ओर आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles