आरोपी का जुलूस निकाल पुलिस ने दिखाई सख्ती आठ आपराधिक मामलों में लिप्त अरिहंत मिश्रा गिरफ्तार

कोनी थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आदतन आरोपी अरिहंत मिश्रा उर्फ राजू राजा को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर क्षेत्र में जुलूस निकालकर पेशी में कोर्ट भेजा। आरोपी के खिलाफ कोनी थाने में पहले से ही आठ मामले दर्ज हैं।जानकारी के मुताबिक, आईटीआई गेट के पास रहने वाला अरिहंत मिश्रा बीते रविवार की देर शाम गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के सामने एक्टिवा में सवार था।

तभी एक युवक ने बाइक से ओवरटेक किया, जिससे नाराज होकर अरिहंत ने उसे रोककर गाली-गलौज और धमकी दी। किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो कोनी टीआई राहुल तिवारी तक पहुंचा।वीडियो के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर कोनी क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला गया। टीआई तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट और गुंडागर्दी के कुल आठ मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही उसे सिविल लाइन पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles