आरोपी बलौदाबाजार तोड़फोड़-आगजनी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाईपुलिस ने 3 और फरार आरोपियों को दबोचा, अब तक 194 गिरफ्तार

बलौदाबाजार में 10 जून 2024 को हुई तोड़फोड़ और आगजनी की बड़ी घटना में पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 16 और 17 जून को कार्रवाई करते हुए तीन और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें रेमन अनंत, सुशील जांगड़े और नोबिल नवरंग शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। रेमन अनंत निवासी ग्राम कुथरौद, सुशील जांगड़े निवासी ग्राम बरडीह और नोबिल नवरंग निवासी ग्राम खेरझिटी को उनकी लगातार बदलती लोकेशन के बावजूद पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपी घटना के दिन से ही फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे।पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज, सीसीटीवी, फोटो और गवाहों की जानकारी के आधार पर की गई। आरोपियों की धरपकड़ के लिए तकनीकी टीम की मदद ली गई और लगातार निगरानी रखी गई। अब तक इस मामले में कुल 14 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं और 194 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियों की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles