इंटरसेप्टर की नजर से नहीं बचेंगे ट्रैफिक उल्लंघनकर्ता यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई दस हजार से अधिक चालान और अस्सी लाख से अधिक की वसूली

यातायात पुलिस बिलासपुर ने इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जुलाई 2024 से अब तक 10,000 से अधिक चालान काटे गए हैं और 80 लाख रुपये से ज्यादा समन शुल्क वसूला गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में तथा एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में की जा रही है।इंटरसेप्टर वाहन हाईवे और शहर की सड़कों पर रफ्तार पर नजर रखता है।

तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, अत्यधिक तेज लाइट, और अन्य ट्रैफिक उल्लंघनों पर स्पॉट चालान जारी किया जाता है। शराब सेवन करने वालों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर एम.वी. एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर कोर्ट भेजा जाता है।टू-व्हीलर से लेकर फोर-व्हीलर तक सभी वाहनों पर इंटरसेप्टर की पैनी नजर है। कानून तोड़ने वालों को तुरंत मोबाइल पर चालान की सूचना मिल रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, वरना भारी जुर्माने के साथ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles