इंडी गठबंधन के साथी आम आदमी पार्टी के पुराने नेता, भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक बनकर उस पार्टी का समर्थन करने पहुंचे जिसे वे केंद्र में राज करते देखना चाहते हैं। शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में अपनी बात पत्रकारों के समक्ष रखते हुए उन्होंने हालांकि समानता और भाईचारे की बात कही लेकिन इशारो इशारों में ही उन्होंने भाजपा का विरोध किया। वही रटी रटाई बातें, देश में धार्मिक, सामाजिक विषमता बढ़ना, कॉर्पोरेट पूंजीपतियों को देश की संपत्ति बेचना, बेरोजगारी जैसी बातें उन्होंने भी कही।




योगेंद्र यादव वही बात कह रहे हैं जो इंडी गठबंधन कहता है। बस उन्होंने चोला बदल लिया है। कभी टीवी पर सबसे विश्वसनीय चुनाव विश्लेषक माने जाने वाले योगेंद्र यादव ने शायद अपनी वह विश्वसनीयता कब की खो दी है, तभी तो उनकी बातें अब खास प्रभाव पैदा नहीं करती।


