इंदिरा पुल पर गैस ट्रक ब्रेकडाउन, QRT टीम ने मिनटों में संभाली यातायात व्यवस्था बारिश के बीच शहर के पुलों पर वाहनों के ब्रेकडाउन से यातायात पर असर, पुलिस ने की संयम बरतने की अपील

बिलासपुर शहर में सोमवार दोपहर इंदिरा सेतु के ठीक बीचों-बीच एलपीजी गैस से भरा एक ट्रक अचानक ब्रेकडाउन हो गया, जिससे दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगने लगीं। जैसे ही सूचना मिली, यातायात पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीमतत्काल मौके पर पहुंची और ट्रक को साइड में धक्का देकर हटाया गया। इसके बाद कंट्रोल रूम को हाइड्रा व लिफ्टर भेजने की सूचना दी गई और मैकेनिक बुलाकर मौके पर ही सुधार कार्य कर ट्रक को रवाना किया गया।

एसएसपी रजनेश सिंह और एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में बनाई गई QRT टीम ने पूरे पुल पर पॉइंट ड्यूटी, पेट्रोलिंग और डायवर्जन के जरिए ट्रैफिक को नियंत्रित किया।सरकंडा की ओर से आने वाले वाहनों को रामसेतु और रायपुर की दिशा से आने वालों को नेहरू चौक व महाराणा प्रताप चौक की ओर डायवर्ट किया गया। इस दौरान पुल को एकांगी रास्ता बनाकर वाहन पास कराए गए।यातायात पुलिस ने अपील की है कि नागरिक बरसात के दौरान अपने वाहनों की नियमित जांच कराएं और ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था रखें। पुलों की संरचना ‘बॉटल नेक’ जैसी होने से हल्का सा व्यवधान पूरे शहर की रफ्तार रोक देता है। ब्रेकडाउन या ईंधन खत्म होने पर यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles