26.8 C
Bilāspur
Sunday, March 1, 2026
spot_img

इंदु चौक स्थित अवैध शादी हॉल पर निगम की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर शहर में लगातार अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम ने इंदु चौक के पास स्थित एक अवैध रूप से निर्मित शादी हॉल को ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि यह निर्माण कृष्ण कुमार अग्रवाल द्वारा बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी हॉल को गिरा दिया और स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ताकि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके। निगम ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के निर्माण से पूर्व आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles