Homeहमर बिलासपुरऑपरेशन प्रहार में अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर बड़ा एक्शन 9 वाहन और...

ऑपरेशन प्रहार में अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर बड़ा एक्शन 9 वाहन और करीब 140 टन कबाड़ जब्त, 1.60 करोड़ की संपत्ति सीज

रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अवैध स्क्रैप परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने उड़ीसा से पूंजीपथरा की ओर जा रहे 9 वाहनों को पकड़कर करीब 140 टन स्क्रैप जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।कार्रवाई के दौरान जूटमिल, कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर ट्रक, माजदा और पिकअप वाहनों को रोका। जांच में स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों की कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है, जिससे कुल जप्त संपत्ति का मूल्य करीब 1.60 करोड़ रुपये हो गया।एसएसपी ने कहा कि अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के परिवहन में संलिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments