Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामला दर्ज रेलवे कर्मचारी की शिकायत...

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामला दर्ज रेलवे कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर

तोरवा थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 26 फरवरी की घटना से जुड़ा है, जिसकी रिपोर्ट 27 फरवरी की रात दर्ज हुई।शिकायतकर्ता गजाधर सिंह, जो रेलवे कॉलोनी में रहते हैं और रेलवे विभाग में पदस्थ हैं, ने आरोप लगाया कि आरोपी हेमंत करवा पिछले डेढ़ वर्ष से उन्हें लगातार डराकर और धमकाकर पैसे वसूल रहा था। शिकायत में बताया गया कि कर्ज दिलाने के बहाने आरोपी उनके संपर्क में आया और बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।पीड़ित के अनुसार आरोपी ने कई बार गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की बात कहकर दबाव बनाया। यहां तक कि कथित तौर पर हथियार दिखाकर और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर बड़ी रकम की मांग की जाती रही, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments