इंदू चौक में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर से बढ़ी बिजली आपूर्ति की ताकत,,10 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी अब बेहतर और स्थिर बिजली सेवा बिलासपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषण कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इंदू चौक 33/11 केवी उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा किया है। 70 लाख रुपये की लागत से 5 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उपकेन्द्र की क्षमता 8.15 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है।इंदू चौक उपकेन्द्र से जुड़े मगरपारा, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, श्रीराम मार्केट, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड और एलआईसी ऑफिस रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को अब उच्च गुणवत्ता और स्थिर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

इस कार्य से शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या में भी कमी आएगी।इस कार्य का विधिवत शुभारंभ छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूषण कंपनी के कार्यपालक निदेशक ए.के. अंबस्ट ने स्विच दबाकर किया। उन्होंने कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए नगर वृत्त बिलासपुर की पूरी तकनीकी टीम की सराहना की और उन्हें बधाई दी।उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने इस तरह की क्षमता वृद्धि परियोजनाओं को कंपनी प्राथमिकता दे रही है। बिजली विकास से जुड़ी इस पहल में अधीक्षण अभियंता पी.आर. साहू, कार्यपालन अभियंता सुरेश जांगड़े, अनुपम सरकार और अन्य अभियंताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles