
बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब बिलासपुर के नए सत्र 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह लगरा स्थित चावला ग्रीन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी रश्मित कौर चावला उपस्थित रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अश्विनी यादव और संगीता साहू द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद, डॉ. श्रीमती सुनीता चावला ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ग्लोरिया पिल्ले ने उन्हें बैच और कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। अध्यक्ष सुनीता चावला ने सत्र 2025-26 के लिए क्लब के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर, उपाध्यक्ष डॉ. संगीता बनाकर, कोषाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सचिव सहला खोखर खान, एडिटर मंजू ढंडारिया आई एस ओ रूबी छाबड़ा सभी ने अपने-अपने पदभार ग्रहण किए।

कार्यक्रम में 2024 की कार्यकारिणी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला से प्राप्त अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुभूति मरहास और डॉ. गुंजन अग्रवाल ने किया।

इस भव्य समारोह में इनरव्हील क्लब बिलासपुर की सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थीं। सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम के माध्यम से लोगों को सुविधा प्रदान करने का का काम इनरव्हीलक्लब करता है।

ऐसे में नए पदाधिकारी भी इसी उद्देश्य के साथ अब क्लब में सामाजिक कार्यों को गति प्रदान करेंगे और सामाजिक सहभागिता निभाएंगे।




