तखतपुर में चक्का जाम करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश, बीएनएसएस की कई धाराएं लागू

मुंगेली मुख्य मार्ग पर मनियारी पुल के पास 10 जुलाई को चक्का जाम करने वाले सभी 12 आरोपियों को तखतपुर पुलिस ने 11 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां बीएनएसएस की धारा के तहत अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर त्वरित रूप से की गई।चक्का जाम की यह घटना एफआईआर बीएनएस में दर्ज की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में बादल निर्मलकर, इंद्राज सिंह ठाकुर, वीरू ताम्रकार, राजू निर्मलकर, शैलेन्द्र मानिकपुरी, करन गोस्वामी, दीनु ठाकुर, अभय क्षत्री, दीपक यादव, अमर निर्मलकर, जयदीप श्रीवास और रवि श्रीवास शामिल हैं। ये सभी तखतपुर, मुंगेली व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कानून व्यवस्था बाधित करने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles