Homeहमर बिलासपुरइमलीपारा फोरलेन रोड परियोजना में आई तेजी, अंतिम बाधा राजस्थान जलेबी को...

इमलीपारा फोरलेन रोड परियोजना में आई तेजी, अंतिम बाधा राजस्थान जलेबी को भी हटाई गई

बिलासपुर। एक दशक से लंबित इमलीपारा फोरलेन रोड परियोजना में आखिरकार नई प्रगति दर्ज हुई है। नगर निगम प्रशासन ने रोड के सामने स्थित राजस्थान जलेबी दुकान की लीज़ रद्द कर दी है। यह दुकान परियोजना के पूर्ण होने में अंतिम बाधा मानी जा रही थी। निगम की इस कार्यवाही के बाद अब लंबे समय से अटकी योजना को गति मिल गई है। करीब 10 साल पहले 4 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस फोरलेन रोड का उद्देश्य सकरी लिंक रोड के भारी यातायात को डायवर्ट करना और टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करना था। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि इस परियोजना के तहत पहले ही 66 दुकानें हटाई जा चुकी थीं।

अब राजस्थान जलेबी दुकान पर भी कार्रवाई हो चुकी है। विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए निगम ने रोड के दाहिनी ओर 10 करोड़ रुपए की लागत से जी प्लस 2 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू किया है।इस कॉम्प्लेक्स में सभी प्रभावित दुकानदारों को स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे उनका व्यवसाय भी प्रभावित न हो। नगर निगम का मानना है कि इस रोड के पूरी तरह तैयार होने से शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार होगा। मुहाने की दुकान हटाए जाने के बाद अब इमलीपारा रोड पूरी चौड़ाई के साथ बस स्टैंड चौक से जुड़ जाएगी। इसके बाद बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे, क्योंकि सिविल लाइन थाना चौक से बस स्टैंड पहुंचने के लिए यह सबसे छोटा मार्ग होगा। इसी क्रम में नगर निगम ने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कबाड़ी दुकान पर भी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अब परियोजना में कोई बड़ी बाधा शेष नहीं है। इसके पूर्ण होने के बाद शहरवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments