इमली पारा सड़क किनारे नाले पर अवैध तरीके से ठेले खोमचे और दुकान लगाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही।

सड़क में बाधा बन रहे दुकानों को हटाने के बाद अब नगर निगम के तोड़ू अमले ने इमली पारा सड़क किनारे नाले पर अवैध तरीके से ठेले खोमचे और दुकान लगाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। निगम अमले के कार्यवाही के दौरान कब्जा धारियों ने ईंट पत्थर और डंडों से हमला करने का भी प्रयास किया, जिसकी शिकायत निगम के अधिकारियों ने थाना सिविल लाइन में की है।

बुधवार को इमली पारा मुख्य मार्ग में उस समय हड़कम्प मच गया, जब यहां कार्यवाही करने पहुंचे नगर निगम अमले पर बेजाकब्जा धारियों ने हमला करने के उद्देश्य से लाठी ईंठ पत्थर के साथ दौड़ाया। हालांकि नगर निगम अमले की कार्यवाही तब भी नहीं रुकी। इस दौरान निगम अमले से हमलावर बेजाकब्जा धारियों ने जमकर विवाद करते हुए हाथापाई भी किया। हालांकि कार्यवाही के बाद इस पूरे मामले की शिकायत निगम अमले ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर की है।

गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने इमली पारा से बस स्टैंड को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ीकरण करने के लिए सड़क के बीचो-बीच बने 86 दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया था। अब भी यहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। सड़क के निर्माण के साथ ही साथ यहां नाला और नालियों की साफ सफाई का काम भी नगर निगम को करना है। इसी तारतम्य में नगर निगम के तोड़ू अमला इमलीपारा पहुंचकर बेजाकब्जा धारियों के ठेले खोमचे पर कार्यवाही करते हुए सभी के ठेले खोमचों को अपने साथ लेकर चली गयी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles