इस बार उम्मीद से ज्यादा बरसेगा मानसून, खेती और जल संकट से मिलेगी राहत

जल्द मानसूनउम्मीद से ज्यादा बारिश के आसार खेती-किसानी और जल संकट से राहत का संकेतAS :- देशभर में किसानों और जल संसाधनों से जुड़े क्षेत्रों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने 2025 के दक्षिण-पश्चिम मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें जून से सितंबर के बीच सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक इस साल मानसूनी बारिश लंबी अवधि औसत का करीब 105% तक रह सकती है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशांत महासागर में ला नीना जैसे संकेत मिल रहे हैं, जो मानसून को बढ़ावा दे सकते हैं। वहीं, हिंद महासागर डिपोल की स्थिति अभी तटस्थ बनी हुई है।

इसके साथ ही यूरेशिया और उत्तरी गोलार्ध में जनवरी से मार्च के बीच बर्फ की चादर सामान्य से कम रही, जो भारत में बेहतर मानसूनी वर्षा का संकेत माना जाता है। इन सभी संकेतों के आधार पर ने भरोसा जताया है कि इस बार बारिश औसतन बेहतर होगी।स्थानिक वितरण के लिहाज़ से देखें तो उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी देश में सामान्य से ज्यादा वर्षा के आसार हैं। इसका सीधा फायदा खेती-किसानी, जल भंडारण और हाइड्रोपावर उत्पादन जैसे क्षेत्रों को होगा।मई के आखिर में एक और विस्तृत अपडेट जारी करेगा, जिसमें मानसून की सटीक तस्वीर और साफ हो सकेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles