इस बार भी असामान्य रही जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक, विधायक सुशांत शुक्ला ने लगाई प्रश्नों की झड़ी।

जिला पंचायत की सामान्य सभा हर बार की तरह हंगामा खेज रही। कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों ने जमकर भड़ास निकाली। जिला पंचायत की सामान्य सभा में मनरेगा स्वास्थ्य विभाग के काम में गड़बड़ी एव लापरवाही को लेकर भाजपा एव कांग्रेस के विधायकों ने अफसरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सामान्य सभा में लिए गए पूर्व के प्रस्ताव पर विभागों के द्वारा क्या कार्रवाई की गई है।

इसकी पूरी जानकारी जिला पंचायत सदस्यों को दी जानी चाहिए। किसके क्षेत्र में मनरेगा के काम हो रहे हैं कितने रोजगार दिया गया है इसकी भी पूरी जानकारी मनरेगा के अधिकारियों के द्वारा नहीं दी जाती। मनरेगा की जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि जिले में मनरेगा के मजदूरी का 22 करोड़ का भुगतान इस वित्तीय वर्ष में नहीं किया गया है। राज्य शासन को पत्र लिखा गया है। मनरेगा के काम रोके जाने पर तथा अधिकारी द्वारा गलत जानकारी दिए जाने पर आज राजेश्वर भार्गव तथा जितेंद्र पांडे ने सदन में जमकर हंगामा किया। विधायक सुशांत शुक्ला ने सामान्य सभा में प्रस्ताव लाया की जिस विभाग के अधिकारी सामान्य सभा में अनुपस्थित हैं उन अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाए। जिला पंचायत की सामान्य सभा में विधायक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव ने मनरेगा स्वास्थ्य विभाग तथा प्रधानमंत्री आवास को लेकर जानकारी मांगी तथा मनरेगा के काम में बिलासपुर जिले के पिछड़ने के कारण विधायक को एवं सदस्यों ने नाराजगी जताई।
जिला पंचायत के सदस्य राजेश्वर भार्गव तथा जितेंद्र पांडे ने तो सदन में मनरेगा की एपीओ को हटाने की मांग कर डाली।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सामान्य सभा में प्रधानमंत्री आवास को लेकर कहा कि उनके क्षेत्र में आदिवासी परिवारों से आवास बनाने के लिए अवैध रूप से वसूली की जा रही है राज्य सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए हितग्राहियों को मुफ्त में रेत उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है लेकिन आदिवासी क्षेत्र में वहां रहने वाले बैगा आदिवासी परिवारों से खनिज विभाग एवं वन विभाग के द्वारा उन परिवारों से पैसे मांगे जा रहे हैं जो प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए ट्रैक्टर से रेती ला रहे हैं। विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस मामले में जांच करने की बात कही है और कहा कि राज्य सरकार ने जब पीएम आवास के लिए मुफ्त में रेती देने की घोषणा की है तो कोटा क्षेत्र में बैगा आदिवासी परिवारों से अवैध वसूली क्यों की जा रही है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने कोटा क्षेत्र में मलेरिया से पांच मौत का मामला तथा डायरिया तथा गंभीर बीमारी को लेकर सदन में डॉक्टरों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी मांगी उन्होंने सीएमएचओ के सामने बात रखी की।

कोटा क्षेत्र में जिन डॉक्टरों की पद स्थापना की गई है वहां पर जो डॉक्टर ड्यूटी नहीं जा रहे हैं वहां उन्हें तत्काल हटाया जाए और यहां पर स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार किया जाए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे निर्माण कार्य जल्द पूरे किए जाएं। डायरिया मलेरिया से रोकथाम के लिए गांव-गांव में शिविर लगाने की बात कही है। विधायक धर्मजीत सिंह ने सदन में जब मनरेगा की एपीओ से पूछा कि उनके क्षेत्र में मनरेगा की क्या स्थिति है जिले में क्या स्थिति है आज तक उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी गई। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मनरेगा के जो प्रस्ताव लाया जाते हैं, उसकी जानकारी जनप्रतिनिधि को देना चाहिए । कार्य दिवस के 22 करोड़ के भुगतान रोके जाने तथा बिलासपुर रोजगार देने में ज्यादा पीछे क्यों हैं तथा मनरेगा में गड़बड़ी एवं अन्य जानकारी सुशांत शुक्ला ने अधिकारी से मांगी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles