ईवीएम मशीन और वीवीपेड मशीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वालों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज।

अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान कर ईवीएम मशीन और वीवीपेड मशीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वालों के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। सिविल लाइन प्रभारी प्रशिक्षण डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया में छह अलग-अलग आईडी के माध्यम से अपने पसंदीदा कैंडिडेट को वोट देकर ईवीएम और वीवीपेड मशीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वालों के खिलाफ धारा 128 एवं 130 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम औऱ धारा 171 ग के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles