उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन से गरीब महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित रसोई ईंधन मिलेगा

भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त निशुल्क एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इस निर्णय का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है। बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय मंथन मे योजना के बारे मे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जानकारी दी योजना का लाभ उन गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेगा, जिनके घर में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं है। आवेदन की पात्रता जांच घोषणा पत्र और आधार कार्ड के माध्यम से की जाएगी, जिसे जिला उज्ज्वला समिति (DUC) द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर योजना में शामिल किया जाएगा। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में केवाईसी फॉर्म निवास प्रमाण पत्र या पीओए, परिवार संरचना से संबंधित दस्तावेज, परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का आधार, बैंक खाते का विवरण और वचन/घोषणा पत्र शामिल हैं। प्रवासी परिवारों के लिए पीओए और परिवार संरचना दस्तावेज के स्थान पर स्व-घोषणा पत्र भी मान्य होगा। आवेदन प्रक्रिया को सरल रखा गया है। नए पीएमयूवाई कनेक्शन के साथ लाभार्थियों को निशुल्क चूल्हा, पहला रिफिल, सुरक्षा होज, डीजीसीसी (डोमेस्टिक गैस उपभोक्ता कार्ड) और प्रशासनिक शुल्क में छूट दी जाएगी। योजना की शुरुआत मई 2016 में हुई थी और अब तक 10.33 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिससे स्वच्छ ईंधन के उपयोग में वृद्धि और घरेलू प्रदूषण में कमी आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles