उठाईगिरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा मस्तुरी में ACCU–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

मस्तुरी थाना क्षेत्र में उठाईगिरी की एक बड़ी घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए ACCU एवं मस्तुरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर आरोपी सचिन ध्रुव और एक विधि से संघर्षरत किशोर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा क्षेत्र से पकड़कर उनके कब्जे से उठाईगिरी में गए 20 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया प्रेम कुमारी कुर्रे मस्तुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से 1 लाख 2 हजार रुपये निकालकर पैदल स्टेट बैंक जा रही थीं। इसी दौरान मस्तुरी मुख्य मार्ग पर संतोष किराना दुकान के पास आरोपियों ने महिला के कपड़ों पर कचरा फेंककर उसका ध्यान भटकाया और मौके का फायदा उठाकर थैले में रखी पूरी नकद राशि उठा ली।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपी सचिन ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत किशोर के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles