उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में ट्रैप कैमरे में कैद हुई खूबसूरत तस्वीरें,डीएफओ ने साझा किया वीडियो

बरसात के मौसम में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों के बीच उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से ट्रैप कैमरे में कैद हुई मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं। डीएफओ वरुण जैन ने इन अद्भुत क्षणों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो अब लोगों का ध्यान खींच रहा है।वीडियो में हिरणों का झुंड, चीतल और अन्य जंगली जानवरों की झलक दिखाई दे रही है, जो पानी और भोजन की तलाश में जंगल की सरहदों तक आते दिख रहे हैं।

डीएफओ जैन ने बताया कि विभाग लगातार वन्य प्राणियों की निगरानी और देखरेख में लगा हुआ है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व न केवल वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आश्रय है, बल्कि यह क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बरसात के मौसम में यह जंगल प्राकृतिक स्पंज की तरह काम करता है—वर्षा जल को संचित करता है और पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles