उपभोक्ता आई हियरिंग से रख सकेंगे अपना पक्ष,जिला उपभोक्ता फोरम में नई व्यवस्था की गई शुरू

अब कोई भी उपभोक्ता कहीं से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-हियरिंग में अपना पक्ष रख सकेंगे। देश मे सबसे पहले इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य मे की गई है. अब इसे विस्तार देते हुए सोमवार को बिलासपुर उपभोक्ता कोर्ट मे राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गौतम चौरड़िया ने इस तकनीकी सुविधा का शुभारम्भ किया। शुभारंभ कार्यक्रम मे शामिल छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष गौतम चौरड़िया का जिला उपभोक्ता आयोग और जिला बार एसोसिशन की ओर से स्वागत किया गया. मंच पर उनके साथ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल मौजूद थे. कंजूमर कोर्ट मे ई सुनवाई की शुरुआत देश मे सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य मे की गई है.

इसका बिलासपुर मे विस्तार कर रहे श्री चौरड़िया ने कहा यह सुविधा पक्षकार और वकीलों के लिए कारगर है जो व्यस्तता और दुर रहकर भी मामले मे भाग ले सकते है. उन्होंने कहा प्रदेश के सत्रह जिलों मे इसे लागु किया जायेगा। ई हियरिंग के माध्यम से उपभोक्ता मामलों का प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा सकेगा साथ ही ई-हियरिंग से लंबित मामलों की संख्या में भी कमी आएगी। अपने सम्बोधन मे जिला उपभोक्ता कोर्ट के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल ने कहा कि ई-हियरिंग से नागरिकों और वकीलों को न्यायालयों तक पहुंचना आसान होगा। इससे उपभोक्ता मामलों को जल्दी से हल किया जा सकेगा जिससे नागरिकों को त्वरित न्याय प्राप्त होगा। प्रकरणाों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हैइसके लिए ई फाइलिंग यहां पहले से लागु है अब सुनवाई भी ऑनलाइन हो जाने से परदर्शिता और जवाबदेही पहले से बढ़ जाएगी. उपभोक्ताओं के समय और पैसे दोनों की बचत करने वाली इस सुविधा के शुरू होने पर उपस्थित अधिवक्ताओ मे उत्साह दिखायी दिया.कार्यक्रम का संचालन आयोग के सदस्य अरुण पांडे ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles