Homeहमर बिलासपुरउपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनता का बीजेपी के प्रति विश्वास और नेताओं...

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनता का बीजेपी के प्रति विश्वास और नेताओं के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने की स्थिति पर पत्रकारों से चर्चा की।

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी महादेव ऐप के संदर्भ में निशाना साधा।

चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक बयान बाजी तेज हो गई है, मतदाताओं का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ रहा है, ऐसा कहना है उपमुख्यमंत्री अरूण साव का, पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सब का साथ सबका विकास का वादा दिख रहा है, गांव गरीब किसान का विकास हो रहा है।

सबका मान सम्मान बढ़ रहा है, अब जनता, मतदाताओं का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास बढ़ रहा हैं, इसलिए कांग्रेसी पार्टी छोड़कर नेता बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। यहां आने वाले सभी का स्वागत है पत्रकारों से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments