उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय कार्यालय में जनदर्शन आयोजित कर आम जनता की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग निजी व सार्वजनिक मुद्दों को लेकर पहुंचे और ज्ञापन सौंपे। उप मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

बिलासपुर के थांग ता खिलाड़ियों किरण साहू और आर्या अख्तर ने दो कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। पोड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच ने गांव में खेल मैदान का समतलीकरण कराने की मांग रखी। वहीं, बिलासपुर की शिवसेना प्रमुख रेवती यादव ने ‘सरोवर हमारी धरोहर’ योजना में शहर के सभी तालाबों को शामिल कर सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पैकेज की मांग की।

साथ ही, खूंटाघाट जलाशय से तालाबों को भरने की व्यवस्था का सुझाव दिया। ग्राम बिरकोना की आदिवासी महिला किसान बबीता मरकाम ने शिकायत की कि पटवारी द्वारा ऋण पुस्तिका के लिए परेशान किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न विषयों से जुड़े लगभग तीन दर्जन आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जल्द समाधान के लिए निर्देश जारी किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles