
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गोविंदपुर में बस्तर ओलंपिक-2025 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने खेल ध्वज फहराकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

श्री साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दे रहा है। इस बार रिकॉर्ड 3.91 लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने बताया कि जिले में खेल विकास के लिए 8 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।


