
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज जगदलपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने की अपील भी की। जगदलपुर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे वह मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और यहां पूजा-अर्चना कर बस्तर की खुशहाली की कामना की इसके बाद विजय शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित प्रवास को लेकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मीडिया से बात करते हुएउपमुख्यमंत्री ने बताया कि 4 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। इस दौरान वे मांझी, चालाकी, गायता, पुजारी और अन्य पारंपरिक प्रतिनिधियों से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में शामिल होगे लिहाजा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उक्त स्थान का भी दौरा किया। नक्सलियों के आत्मसमर्पण के मुद्दे पर विजय शर्मा ने साफ कहा कि – यदि नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आना चाहें तो सरकार ‘रेड कार्पेट’ बिछाकर उनका स्वागत करने को तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नक्सली नेताओं को यह निर्णय जल्द ही लेना चाहिए।


