उसलापुर आरपीएफ को मिला थाना का दर्जा, बढ़ेगा सुरक्षा घेरा

एसईसीआर बिलासपुर के महत्वपूर्ण स्टेशन उसलापुर की आरपीएफ चौकी को अब थाना का दर्जा दिया गया है। बढ़ते ट्रेनों के संचालन और सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जो अप्रैल से प्रभावी है। अब यहां निरीक्षक स्तर के थाना प्रभारी और अधिक संख्या में बलकर्मी तैनात रहेंगे।थाना बनने के बाद उसलापुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी के साथ-साथ रात्रिकालीन ट्रेनों की निगरानी भी बेहतर होगी। इससे अपराध नियंत्रण, जांच प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles