Homeहमर बिलासपुरउसलापुर में होली सीसीटीवी मारपीट वाले मामले में नया मोड़, दूसरे पक्ष...

उसलापुर में होली सीसीटीवी मारपीट वाले मामले में नया मोड़, दूसरे पक्ष ने एसआई सहित भाई और रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थाना सकरी अंतर्गत उसलापुर में होली के दिन मामूली से कार हटाने के नाम पर दो पक्षो के बीच मारपीट हुई थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पहले एक पक्ष के शिकायत पर वायरल सीसीटीवी के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर किया था। लेकिन इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने भी पुलिस परिवार के द्वारा मारपीट करने की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने एसआई सहित अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

होली के दौरान सड़क पर खड़ी कार को हटाने के नाम पर हुए विवाद के दौरान दो पक्षो में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद डॉक्टर की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया। इधर दूसरे पक्ष की शिकायत को भी जांच में लिया गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने महिला एसआई समेत चार के खिलाफ मारपीट, अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। सकरी के गोकुल नगर में रहने वाले विवेक चतुर्वेदी ने बंधक बनाकर मारपीट की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वे होली के दिन सड़क पर कार खड़ी कर दोस्तों के साथ होली खेल रहे थे। इसी दौरान डॉ. दुर्गेश सिंह वहां पर आए। उन्होंने सड़क से कार हटाने के लिए कहा। हाथ धोकर कार हटा देने की बात कहने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद वह लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए भाग निकला, बाद में अपनी बहन एसआई किरण राजपूत, नीरज राजपूत और यदुनंदन सिंह राजपूत के साथ आया। उसने विवेक और उसके साथियों के साथ मारपीट की, साथ ही उसे अपने साथ बंधक बनाकर ले जाने लगे। उन्होंने मारपीट भी की। मारपीट में घायल ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की। मारपीट से घायल विवेक की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को एसआई किरण सिंह राजपूत, नीरज राजपूत, दुर्गेश राजपूत, यदुनंदन सिंह राजपूत के खिलाफ धारा 506, 323, 341, 363, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। इधर दुर्गेश ने भी मारपीट की शिकायत की। दुर्गेश की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया।

होली के दिन हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इसमें डॉ. दुर्गेश सिंह से मारपीट और उनके जान बचाकर भागने का फुटेज था। वहीं, सड़क पर बेतरतीब खड़ी कार भी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। एक सप्ताह तक चली जांच के बाद पुलिस ने एसआई और उनके भाई, रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments