उसलापुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को सुविधाओं की बदहाली, पीने के लिए न साफ पानी की व्यवस्था, वहीं बैठने के लिए कुर्सी न के बराबर।

भारत के मध्यवर्गीय लोगों के लिए यातायात का प्रमुख साधन है भारतीय रेल। यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में रेलवे कई तरह के दावे करता है लेकिन रेलवे स्टेशनों का हाल बुरा है। बिलासपुर जिले के उसलापुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं मिलता। बिलासपुर जैसे बड़े रेलवे स्टेशन के सबसे समीप के इस रेलवे स्टेशन की ऐसी बदहाली रेलवे के दावों की पोल खोल रही है।

उसलापुर में यात्रियों को और भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है उसलापुर रेलवे स्टेशन में ना तो यात्रियों के पीने के लिए साफ पानी की पर्याप्त उपलब्धता है और न ही इस तपती गर्मी में ठंडक पहुंचाने के लिए पंखे आदि सुविधाओं की कोई व्यवस्था की गई है। यहां तक कि यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों तक की व्यवस्था उसलापुर रेलवे स्टेशन में न के बराबर है। ऐसा लगता है जैसे एसी कमरों में बैठे रेलवे के अधिकारियों को यात्रियों की असुविधाओं से कोई वास्ता नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles