उसलापुर स्टेशन पर ओवर चार्जिंग करने वाला स्टॉल सील रेलवे की कार्रवाईएमआरपी से ज़्यादा वसूली पर सख्त संदेश

उसलापुर रेलवे स्टेशन से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां यात्रियों से पानी की बोतल पर एमआरपी से ज्यादा दाम वसूलने पर रेलवे प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद संबंधित वेंडिंग स्टॉल को सील कर दिया गया है।शिकायत मिली थी कि ₹15 की एमआरपी वाली पानी की बोतल को ₹20 में बेचा जा रहा है।

रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोषी पाए जाने पर तुरंत स्टॉल सील कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरचार्जिंग उपभोक्ता अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और इस पर किसी भी हाल में छूट नहीं दी जाएगी।इतना ही नहीं, बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी इसी कंपनी के स्टॉल पर ओवरचार्जिंग की शिकायतें सामने आई हैं।

एक वीडियो में देखा गया कि न तो खाद्य सामग्री पर रेट लिस्ट दर्ज है और न ही किसी तरह की पारदर्शिता बरती जा रही है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनसे मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि अगर कहीं भी एमआरपी से अधिक वसूली होती है, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इस कार्रवाई से सभी वेंडरों को सख्त संदेश दिया गया है कि रेलवे परिसरों में मनमानी अब नहीं चलेगी। दोषियों पर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles