Homeहमर बिलासपुरउसलापुर स्टेशन पर बंद पड़े हाइड्रेंट पाइप, ट्रेनों में नहीं भरा जा...

उसलापुर स्टेशन पर बंद पड़े हाइड्रेंट पाइप, ट्रेनों में नहीं भरा जा रहा पानी हेडलाइन,यात्रियों को प्यास से जूझना पड़ा, बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

ट्रेन यात्रा के दौरान अगर पीने का पानी ही न मिले, तो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसा ही हाल इन दिनों उसलापुर रेलवे स्टेशन का है, जहां ट्रेनों में पानी भरने के लिए उपयोग होने वाले हाइड्रेंट पाइप पूरी तरह बंद पड़े हैं। इस वजह से यात्रियों को सफर के दौरान जरूरी पानी नहीं मिल पा रहा है।स्टेशन परिसर में मौजूद पानी सप्लाई की व्यवस्था फिलहाल ठप है, जिससे ट्रेनों के कोचों में पानी नहीं भरा जा रहा है। इसका सीधा असर उन ट्रेनों पर पड़ रहा है जो बिलासपुर की बजाय सिर्फ उसलापुर स्टेशन पर रुकती हैं। इन ट्रेनों में न तो टॉयलेट में पानी पहुंच रहा है और न ही पीने के लिए।पानी की समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। यात्रियों को स्टेशन पर पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है, लेकिन कहीं भी राहत नहीं मिल रही। कई यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधन से शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।रेलवे प्रशासन की लापरवाही के चलते हाइड्रेंट पाइप बंद पड़े हैं और सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे यात्रियों में रोष बढ़ता जा रहा है। सवाल यह है कि कब जागेगा रेलवे प्रशासन और यात्रियों को इस परेशानी से कब मिलेगी राहत?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments