उसलापुर स्टेशन में पार्किंग की मनमानी 30 सेकेंड की देरी पर वसूली का आरोप, यात्रियों में नाराज़गी

बिलासपुर मंडल के उसलापुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग कर्मचारियों की मनमानी लगातार सामने आ रही है। नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए यात्रियों से जबरन वसूली के आरोप लग रहे हैं। ताज़ा मामला सोमवार दोपहर का है, जब महज़ 30 सेकेंड की देरी को लेकर पार्किंग कर्मी और एक कार चालक के बीच तीखी बहस हो गई।बताया जा रहा है कि रेलवे के नियमों के अनुसार ड्रॉप एंड गो के लिए 7 मिनट तक पार्किंग निःशुल्क है। संबंधित कार चालक तय समय के भीतर पार्किंग से निकल रहा था, लेकिन एक्ज़िट गेट पर अनावश्यक रूप से रोके जाने के कारण 30 सेकेंड की देरी हो गई। इसके बावजूद पार्किंग कर्मचारी ने चालक से शुल्क की मांग शुरू कर दी, जिस पर विवाद बढ़ गया।मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी पार्किंग कर्मी के व्यवहार पर आपत्ति जताई। लोगों का कहना है कि दबाव बनने के बाद ही कर्मचारी को बिना शुल्क लिए वाहन बाहर जाने देना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस तरह की घटनाएं स्टेशन परिसर में आए दिन हो रही हैं, जिससे यात्रियों को बेवजह परेशान होना पड़ता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोज़ाना पार्किंग एक्ज़िट पर गेट बंद कर दिए जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। जाम में समय निकल जाने के बाद कर्मचारियों द्वारा देरी का हवाला देकर पैसे वसूले जाते हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इस मनमानी पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles