उस्लापुर शासकीय स्कूल की व्याख्याता को नकल के आरोप में लिया गया निलंबित…

नकल कराने के आरोप मे महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिले के शिक्षा विभाग मे एक सप्ताह मे यह दूसरी कार्रवाई है। बिलासपुर के उस्लापुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मे औचक निरीक्षण मे संभागीय शिक्षा अधिकारी ने परीक्षार्थियों को प्रिंटेड नकल सामाग्री बांटते हुए पकड़ा था। यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय ने किया है। जारी आदेश मे उल्लेख करते हुए कहा है लेक्चरर रंजना शर्मा को उनके सेवा आचरण के विरुद्ध नकल कराते पाए जाने पर निलंबित किया जाता है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा के लिए जिला शिक्षा विभाग के अलावा जिला प्रशासन स्तर पर कुल 6 उड़न दस्ता दलों का गठन किया था लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि दल के किसी भी सदस्य को कहीं नकल सामग्री नहीं मिली और किसी केंद्र से ऐसी शिकायत भी नहीं पाई गई जबकि उस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य भी जिले के अलग अलग परीक्षा केंद्रों मे घूम रहे थे परंतु उन्हें कहीं गड़बड़ी या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल उस्लापुर केंद्र मे 17मार्च को 10क्लास के विद्यार्थी सामाजिक अध्ययन की परीक्षा दे रहे थे वहां अचानक पहुंचे जेडी आर पी आदित्य ने पाया कि मौजूद शिक्षिका प्रिंटेड नकल सामग्री छात्रों को बांटकर नकल करा रही थी। जिसके बाद अधिकारी ने इसकी शिकायत की थी। पंद्रह दिन बाद डीपीआई ने निलंबन आदेश जारी किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles