एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव ने कांग्रेस भवन में ली बैठक, एसआईआर और आगामी आंदोलनों पर दिए निर्देश

एआईसीसी सचिव, विधायक एवं बिलासपुर–मुंगेली जिले के एसआईआर प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में दोनों जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में एसआईआर के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा हुई, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर नाम जोड़ने और काटने का कार्य करेंगे। देवेंद्र यादव ने निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं के नाम न कटें, इसके लिए कांग्रेस बूथ स्तर पर बीएलए नियुक्त कर रही है और प्रभारी बनाए जा रहे हैं।प्रेस वार्ता में देवेंद्र यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह आनंद-खनन में एसआईआर लागू किया गया है, वह मिलीभगत को दर्शाता है। बिना प्रशिक्षण के प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास विरोधाभासी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर निगरानी रखने के निर्देश दिए।देवेंद्र यादव ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी आगामी दिनों में कई मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन करेगी। 14 नवंबर को जोनल महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर ट्रेन हादसे को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 16 नवंबर को शहर की जर्जर सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन होगा, जबकि 17 नवंबर को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में छात्र की मौत के मामले पर कांग्रेस और एनएसयूआई संयुक्त धरना देंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles