बिलासपुर और आसपास अचानक वाहन चोरों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार तखतपुर पुराना बस स्टैंड के पास ठाकुर मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल सिंह ठाकुर रात में दुकान बंद कर घर जाने लगा तो पाया कि उसकी एक्टिवा चालू नहीं हो रही। उसने अपनी एक्टिवा को वहीं दुकान के सामने लॉक कर दिया और घर चला गया। रात करीब 11:00 बजे उसके पास अमृत पान सेंटर के संचालक सुरेश देवांगन का फोन आया कि क्या उसने किसी को एक्टिव लेने के लिए भेजा है। फिर उसने बताया कि कुछ लोग उसकी एक्टिवा लेकर चले गए हैं। सूचना मिलते ही अनिल सिंह ठाकुर तुरंत अपने दुकान पहुंचे और विक्की ठाकुर के साथ एक्टिव चोर को पकड़ने हाई स्कूल तखतपुर की ओर बढ़े। रास्ते में उन्हें दो लोग एक्टिव ले जाते मिले। अनिल सिंह ठाकुर की एक्टिवा में नरेंद्र कुमार धुरी और हेमंत कौशिक मौजूद थे जबकि उनका साथी संजय ध्रुव दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार था। अनिल सिंह और विक्की ठाकुर ने एक्टिवा चोरों को पड़कर पुलिस के हवाले किया।


