Homeहमर बिलासपुरएक्सीलेटर पर रखे नियंत्रण अन्यथा भरनी होगी भारी चालान और लाइसेंस का...

एक्सीलेटर पर रखे नियंत्रण अन्यथा भरनी होगी भारी चालान और लाइसेंस का भी होगा निलंबन सामान्य वाहन को फरारी समझने वाले सतर्क हो जावें अन्यथा तीसरी आंख की नजर से नही बच पाएंगें

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से सख्त से सख्त एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय के द्वारा वाहनों के गति पर नियंत्रण रखने हेतु इंटरसेप्टर वाहन जिले को प्रदान की गई है जिसके द्वारा नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे एवं अन्य सड़कों पर सतत रूप से वाहनों की गति पर पैनी नजर रखी जा रही है इंटरसेप्टर पर इनबिल्ट स्पीडोमीटर अर्थात स्पीड राडार गन कैमेरा के माध्यम से वाहनों की नियत गति से अधिक गति पर तत्काल मॉनिटर करते हुए ऑनलाइन चालानी कार्यवाही के तहत 1000 रुपये की जुर्माना की जा रही है।इस तरह इंटरसेप्ट वाहन के और उसमें लगे हुए विभिन्न तकनीकी मशीन के माध्यम से लगातार कार्रवाई करते हुए पिछले जुलाई 2024 से लेकर वर्तमान तक दस हजारसे ऊपर के प्रकरण बनाते हुए अस्सी लाख रुपये से अधिक राशि की समन शुल्क जारी कर कार्यवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments