फिर से एक सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला थाना तखतपुर के मंडी चौक क्षेत्र की बताई जा रही है। एएसपी अर्चना झा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेली निवासी हरीश कुमार तखतपुर से सब्जी लेकर मंडी चौक होते हुए बरेला की ओर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने बाइक सवार हरीश को बुरी तरह से ठोकर मार दिया। इस हादसे में हरीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर पहुंची पुलिस हाईवा चालक को गिरफ्तार कर हाईवा को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

लगातार जागरूकता अभियान और पुलिसिया कार्यवाही के बावजूद अबतक सड़क हादसों में किसी तरह की कोई कमी नही आई है।अब भी रोजाना सड़क हादसे में राहगीरों की मौत हो रही है।अधिकांश सड़क हादसे में ट्रक और हाइवा चालक ही दोषी पाए जा रहे है। इसी तरह थाना तखतपुर अंतर्गत भी एक हाइवा चालक के ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी।


