*एक दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यकम अंतर्गत एन.पी.एस.एस. प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न*

एक दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यकम अंतर्गत एन.पी.एस.एस. प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
बिलासपुर, 21 दिसम्बर 2023/भारत सरकार के कृषि एव किसान कल्याण मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर द्रारा एक दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यकम अंतर्गत एन.पी.एस.एस. प्रशिक्षण आयोजित किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कुल 69 प्रतिभागी जिनमें कृषि विभाग के अधिकारी एवं किसान, कृषक मित्र आदि शामिल हुये। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर के प्रभारी श्री नीरज कुमार सिंह, सहायक निदेशक (कीट), श्री एम.के. चौहान, सभागीय संयुक्त संचालक कृषि संभाग बिलासपुर, श्री पी.डी. हथेश्वर उप संचालक कृषि, बिलासपुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री नीरज कुमार सिंह, सहायक निदेशक (कीट) ने नेशनल पेस्ट सर्वेलेंस सिस्टम (एन.पी.एस.एस.) ऐप्प के बारे मे जानकारी दी साथ ही किसान के मोबाइल द्रारा इस ऐप्प से गाँव मे ही रहकर किस तरह से फसलों के ऊपर नुकसान करने वाले कीटो की पहचान एव उनका नियंत्रण किस प्रकार करे इसकी जानकारी दी गई। डॉ. चवन विकास, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी (कीट) द्रारा विविध फसलों पर लगने वाले दुश्मन कीट एवं मित्र कीट की पहचान करने का सरल तरीका बताया गया, जिससे एन.पी.एस.एस. ऐप्प मे इन कीटों की जानकारी शामिल की जा सके। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर के अधिकारी श्री. अशोक कुमार सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, श्री अनिल कौशिक सहायक संचालक कृषि बिलासपुर श्री उमेश कुमार कश्यप ग्रा.कृ.वि.अधिकारी, श्री विजय धीरज ग्रा.कृ.वि.अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles